{"_id":"5b1be73b4f1c1bab6e8b707b","slug":"161528555323-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ से दूर होगी बालीचौकी क्षेत्र की पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 करोड़ से दूर होगी बालीचौकी क्षेत्र की पेयजल किल्लत
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सीएम बोले, सराज के लिए काम नहीं करूंगा तो किस के लिए करूंगा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज के लिए काम नहीं करूंगा तो किस के लिए करूंगा। अब नहीं करूंगा तो कब करूंगा। बालीचौकी दौरे के दौरान करोड़ों की सौगात देने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने यह शब्द कहे। इसके बाद उन्होंने उद्योग विभाग के रेशम प्रभाग की ओर से आयोजित रेशम उत्सव 2018 प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने रेशम विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। जनसभा से पहले उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र के लिए 50 करोड़ की पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र के 190 गांव के लगभग 17,000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने धार-खानी, बाउचड़ी, देवी थाच-देहरा तथा मानी-शेगली सड़क का कार्य पूरा करने तथा प्राथमिक पाठशाला सुरेगई की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से राजकीय प्राथमिक पाठशाला घटवद को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला मोलू को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर सराय भवन के निर्माण के लिए धनराशि की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर मंडी से डीडर के लिए बस सेवा आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार रेशम पालन पर उपदान दे रही है। रेशम पालन विभाग इस व्यवसाय में काम कर रहे लोगों को सुविधा देने के लिए उनके उत्पाद खरीद रहा है। सांसद राम स्वरूप शर्मा तथा विधायक सुरेन्द्र शौरी ने भी विचार व्यक्त किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 60051 रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर मंडी भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, सिराज भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
खुली जीप में शक्ति प्रदर्शन
बालीचौकी में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने फूल भेेंट कर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। बालीचौकी बाजार में मुख्यमंत्री खुली जीप में घूमे और लोगों ने उनका जमकर अभिनंदन किया। इस दौरान कई लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं भी रखीं।