फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   द्यिर्थियों ने रैंप शो में दिखाई प्रदेश की संस्कृति की झलक

द्यिर्थियों ने रैंप शो में दिखाई प्रदेश की संस्कृति की झलक

Tue, 17 Apr 2018 10:34 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
द्यिर्थियों ने रैंप शो में दिखाई प्रदेश की संस्कृति की झलक
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी सुंदरनगर में मंगलवार को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा के दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अध्यापक दिनेश गुप्ता, प्रोमिला गुलेरिया और कक्षा सातवीं की छात्रा दिव्या शर्मा ने विश्व धरोहर विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व धरोहर दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को पूरे विश्व में मानव सहायता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की पहल पर प्राचीन धरोहरों को तीन श्रेणियों में प्राकृतिक धरोहर स्थल, सांस्कृतिक धरोहर स्थल और मिश्रित धरोहर स्थल के रूप में रखा गया है। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें से भारत में लगभग 36 स्थल हैं। इस मौके पर कक्षा सातवीं की छात्राओं ने भारत की मुख्य नदियों के बारे में जानकारी देकर उनके अस्तित्व को बनाए रखने की प्रेरणा दी। हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए बच्चों ने हिमाचल के विशेष परिधानों और प्राचीन वस्तुओं की झलक दिखाते हुए रैंप शो प्रस्तुत किया। इसके अलावा पाठशाला में विद्यार्थियों की ओर से लाई गई पुरानी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पुराने समय से घरों में सहेजी हुई वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed