फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अपने ही घर में सीएम का प्रबंधन हुआ फेल

अपने ही घर में सीएम का प्रबंधन हुआ फेल

Mon, 12 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अपने ही घर में सीएम का प्रबंधन हुआ फेल
मंडी। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर गहराए विवाद के बीच में सरकार के निर्णय को कांग्रेसियों ने पूरी तरह से नकार दिया है। जंजैहली से एसडीएम कार्यलय शिफ्ट करने पर विरोध जताया है। साथ ही सवाल उठाए हैं कि सीएम का मैनेजमेंट अपने ही घर फेल हो गया है तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश का मैनेजमेट कैसे संभालेंगे?
विज्ञापन

वहीं कांग्रेसियों ने सोमवार को हुई हिंसा के लिए प्रदेश सरकार कों जिम्मेवार ठहराया है। कहा कि जनहित में निर्णय लेने में सरकार देरी कर रही है। सीएम को अपनी गलती सुधारनी चाहिए।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय पाल सिंह, जिला महासचिव लक्ष्मी चंद ठाकुर, ब्लाक महासचिव जगदीश ठाकुर, ब्लाक उपप्रधान मदन ठाकुर ने कहा कि बालीचौकी में एसडीएम बिठाने का निर्णय सही है। लेकिन, जंजैहली से एसडीएम कार्यलय को थुनाग शिफ्ट करना सही नहीं है। एसडीएम ऑफिस जंजैहली में ही रखना चाहिए। जबकि, चार दिन की बजाए बालीचौकी और थुनाग में एसडीएम को सात दिन तक बिठाया जाना चाहिए। जंजैहली से एसडीएम कार्यलय को थुनाग में शिफ्ट किया जाना लोगों की भावनाओं का अपमान है। मुख्यमंत्री को अपना गलती को सुधार कर एसडीएम ऑफिस को जंजैहली में ही रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed