फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम के गृह क्षेत्र सिराज में क्षेत्रवाद नहीं चलेगा के लगे नारे, सरकार पर कोर्ट में पक्ष ना रखने के आरोप

सीएम के गृह क्षेत्र सिराज में क्षेत्रवाद नहीं चलेगा के लगे नारे, सरकार पर कोर्ट में पक्ष ना रखने के आरोप

Fri, 02 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम के गृह क्षेत्र सिराज में क्षेत्रवाद नहीं चलेगा के लगे नारे, सरकार पर कोर्ट में पक्ष ना रखने के  आरोप
सीएम के गृह क्षेत्र सिराज में लगे क्षेत्रवाद नहीं चलेगा के नारे
विज्ञापन

सरकार पर कोर्ट में पक्ष न रखने के आरोप
जंजैहली एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना रद्द होने के बाद प्रदर्शन, बाजार बंद
अधिसूचनाएं यथावत रखने का सौंपा ज्ञापन
व्यापारियों ने 5 घंटे रखा जंजैहली बाजार बंद
शनिवार को भी बाजार बंद रहने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी/ गोहर। एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उपतहसील छतरी की अधिसूचना रद्द करने के बाद क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जंजैहली बाजार में रैली निकाली और करीब 5 घंटे बाजार रोष स्वरूप बंद रखा। जमकर नारेबाजी हुई। हाईकोर्ट में इस मामले में सरकार की ओर से पक्ष न रखने का लोगों ने विरोध जताया। साथ ही सरकार को इस मामले में रिव्यू करने की सिफारिश की है। ताकि पहले की अधिसूचना यथावत रह सके। अन्यथा ग्रामीणों ने विरोध और आत्मदाह तक की धमकी दे डाली है। करीब दो बजे स्थानीय व्यापार मंडल ने साझा ज्ञापन एसडीएम जंजैहली के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा। व्यापार मंडल जंजैहली के प्रधान धनीराम ने कहा कि पिछले दो वर्षों से एसडीएम कार्यालय जंजैहली अपना कार्य कर रहा है। प्रधान ने कहा कि शनिवार को जंजैहली बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। सिराज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इन अधिसूचनाओं को यथावत नहीं रखा गया तो स्थानीय लोग भूख हड़ताल पर उतर जाएंगे। इस मौके पर कुछ लोगों ने आत्मदाह करने का भी एलान कर दिया है।
विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल जंजैहली, छतरी, सिराज कांग्रेस समेत स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सिराज भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनभावनाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की साजिश
कांग्रेस ने इस एपिसोड को वर्तमान भाजपा सरकार की साजिश करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और सिराज के कांग्रेसी नेता विजय पाल सिंह ने बताया कि जिस तरह से जंजैहली एसडीएम कार्यालय को बदलने की बात की जा रही है, वह सिराज में प्रशासनिक व सार्वजनिक संस्थाओं के स्थान तय करने और द्वेषभाव से ग्रसित है। हाईकोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष जानबूझ कर रखा ही नहीं। विकास सब जगह का होना चाहिए। इस तरह के अगर काम होते गए तो सिराज तरक्की के मामले में और पिछड़ जाएगा। आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के इशारे पर छतरी और जंजैहली क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
ग्राम पंचायत थुनाग ने प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी कि जंजैहली में स्नो बाउंड एरिया होने के कारण यहां पर उपमंडलाधिकारी ना. कार्यालय में काम करने के लिए लोगों को मीलों दूर का सफर तय कर पहुंचना पड़ता है। थुनाग पंचायत ने स्थानीय व्यापार मंडल, समीप की पंचायतों, जिला परिषद और स्थानीय लोगों से साझा प्रस्ताव पास कर एसडीएम कार्यालय जंजैहली को थुनाग में बदलने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। थुनाग पंचायत ने तर्क दिया था कि थुनाग तहसील के अंतर्गत 19 पटवार सर्कल की 30 हजार की आबादी आती है। जिससे यहां के लोगों को एसडीएम कार्यालय जाने के लिए 14 किलोमीटर दूर थुनाग जाना पड़ता है। इस संबंध में 2016 में भी याचिका दायर की गई थी। बावजूद इसके पूर्व सरकार ने जंजैहली में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा कर दी थी। थुनाग के लोग 2016 से प्रस्ताव पारित करते रहे। लेकिन, पूर्व सरकार ने जंजैहली में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना जारी कर दी थी। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने छतरी उपतहसील और एसडीएम कार्यालय जंजैहली की अधिसूचना रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed