{"_id":"5a58e7974f1c1bf9408b470e","slug":"161515775895-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपुर व एसवीएम की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपुर व एसवीएम की टीमों ने जीते मैच
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। लोहड़ी के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन युवक मंडल ध्वाली के माध्यम से शुरू किया गया। इसका शुभारंभ भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में कुल 18 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। इसमें विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये ईनाम रखा गया है। युवक मंडल ध्वाली के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के लिए एंट्री फीस 1500 रुपये रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हुड़दंग मचाने वाली टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा तथा अंपायर का निर्णय अंतिम निर्णय होगा। मुख्यातिथि ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 10 हजार रुपये भी दिए। शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। इनमें पहला मुकाबला शिवद्वाला और सिद्धपुर की टीम में हुआ। इसमें सिद्धपुर की टीम जीती। दूसरा मुकाबला एसवीएम धर्मपुर और नेरी लांगणा की टीम में हुआ। इसमें एसवीएम विजेता रहा। इस मौके पर युवक मंडल के सदस्य विजय कुमार, सुशील कुमार तथा सभी सदस्य मौजूद रहे।