{"_id":"629f917b9b7eb61ce3216eb6","slug":"16-patwarkhans-of-ladbhadol-tehsil-mandi-news-sml411401565","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल तहसील के 16 पटवारखाने व 2 कानूनगो भवनों को गिराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल तहसील के 16 पटवारखाने व 2 कानूनगो भवनों को गिराने के आदेश
विज्ञापन
लडभड़ोल तहसील के असुरक्षित पटवार व कानूनगो भवन संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की लडभड़ोल तहसील के 16 पटवारखानों और 2 कानूनगो भवनों को असुरक्षित घोषित कर उन्हें गिराने के आदेश जिला प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। तहसील लडभड़ोल में 1960 व 80 के दशक के बने खस्ताहाल पटवारखाने और कानूनगो भवनों में काम कर रहे राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ कोई अनहोनी घटना न घटे, इसलिए इन भवनों को गिराकर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।
तब तक किराये के भवनों में कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी। तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी ने असुरक्षित पटवारखाने और कानूनगो भवनों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों की पालना करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दिया है। खस्ताहाल कानूनगो और पटवार भवन में काम कर रहे राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। भवन की छतों से प्लास्टर गिरने के अलावा दीवारों में दरारों को देखते हुए असुरक्षित भवनों की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को आगामी कार्रवाई के लिए भेजी थी जिस पर जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने आवश्यक कार्रवाई अमल में लाकर जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उनकी पालना के लिए तहसीलदार लडभड़ोल को निर्देशित किया गया है।
यह भवन गिरेंगे
तहसील लडभड़ोल के खद्दर, रोपड़ी कानूनगो भवन के अलावा भगेहड़, बनांदर, कलैहडू, त्रैंबली, रोपड़ी, कराल, पंडोल, खद्दर, उटपुर, रोपडू, सनाहली, तुलाह, बल्ह, दलेड़, गौरा, रिहडू पटवार भवनों को असुरक्षित कर उन्हें गिराने के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं।