फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भाजपा ने सुंदरनगर में जलाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

भाजपा ने सुंदरनगर में जलाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

Wed, 19 Dec 2018 10:16 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सुंदरनगर में जलाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला
सुंदरनगर (मंडी)। राफेल मामले पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अवमानना करने के विरोध में भाजपा के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के पदाधिकारियों ने बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। जिला भाजपा महामंत्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन पत्र भी भेजा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष पर देश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर एचपीएमसी के निदेशक नरेश चंदेल, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष निर्मला गौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंता डोगरा, महामंत्री कमला, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश कुमार, मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष हुकम चंद, आईटी सेल प्रभारी अनिता जम्वाल, पंचायत समिति चेयरमैन सोहन लाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल और महामंत्री घनश्याम वर्मा सहित विभिन्न संगठनों और मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, भाजपा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर कांग्रेसजनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हीरापाल सिंह ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के झूठ पर उन्हें सच्चाई का आईना दिखाया है तो वे भड़क उठे हैं। इस प्रकार तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत के साथ सरकार बनाई है इसी तरह आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को धूल चटा कर केंद्र में कांग्रेस की सरकारी बनेगी और केंद्र की भाजपा सरकार के हर घोटाले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed