{"_id":"5bfad293bdec2241742bd0ca","slug":"151543164563-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरा में जल्द खुलेगी बैंक शाखा और लघु सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरा में जल्द खुलेगी बैंक शाखा और लघु सचिवालय
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर/टिहरा(मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने 5 लाख की लागत से बनी टीहरा लग्यार सड़क का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने 3 करोड़ 1 लाख की लागत से बनने वाली टिहरा मन्योह सड़क का भूमि पूजन, 3 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास, हयुण नल्याणा सड़क का भूमि पूजन व 3 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले कुज्जाबल्ह पुल का भूमि पूजन किया।
उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है विकास की गति पूरे प्रदेश में बढ़ जाती है। उन्होंने कहा टिहरा में जल्दी ही लघु सचिवालय के भवन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और टिहरा में जल्दी ही बैंक की शाखा खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका सपना है धर्मपुर विस क्षेत्र एक मॉडल विस क्षेत्र बने और इसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विस क्षेत्र के लिए केंद्र से दो बड़ी पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसमें एक 115 करोड़ की पेयजल योजना है तथा दूसरी 125 करोड़ की पेयजल योजना है। इससे पूरे क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष विनोद कुमार, कोट पंचायत के प्रधान यशपाल पठानिया, ग्रयोह पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर, उपप्रधान टिहरा बृजलाल, मंडल महामंत्री वीरेंद्र पठानिया, सुनील अत्री उपस्थित रहे।