{"_id":"5b154b044f1c1bfd6e8b618c","slug":"151528122116-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहटा बाजार से एक तरफा वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहटा बाजार से एक तरफा वाहनों की आवाजाही
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडी/गोहर।
चौहटा बाजार से नामधारी सिटी सेंटर तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक एक तरफा वाहनों की आवाजाही होगी। वहीं गोहर उपमंडल के अंतर्गत गांव बस्सी संपर्क मार्ग को मरम्मत के लिए 20 जून तक बंद कर दिया गया है। डीसी मंडी ने इस संबंध में अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं।
जनहित में चौहटा बाजार से नामधारी सिटी सेंटर तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक एक तरफा वाहनों की आवाजाही के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 30 जून तक लागू रहेंगे। गोहर उपमंडल के अंतर्गत गांव बस्सी संपर्क मार्ग में मेटलिंग और टारिंग के कारण 20 जून तक प्रात: 9 बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक बंद करने कि अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
यह आदेश एंबुलेंस, अग्निशमन व अन्य आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों के अनुसार प्रात: 8 से 10 बजे तथा शाम 3 से 5 बजे तक स्कूल जाने वाले बच्चों की आवाजाही के लिए विभाग को उचित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन