फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी से रिकांगपिओ वाया जंजैहली, थुनाग बस सेवा शुरू

मंडी से रिकांगपिओ वाया जंजैहली, थुनाग बस सेवा शुरू

Sat, 05 May 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मंडी से रिकांगपिओ वाया जंजैहली, थुनाग बस सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
थुनाग (मंडी)। वन परिवहन युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोबिंद ठाकुर ने मंडी से रिकांगपिओ वाया जंजैहली बस सेवा आरंभ कर दी है। उन्होंने थुनाग में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की गई घोषणा और उन्हीं के आदेशानुसार इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण करके उन पर बस सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बस मंडी, नेरचौक, चैलचौक, जंजैहली, आनी, रामपुर होते हुए रिकांगपिओ पहुंचेगी। यह बस सुबह 8 बजे मंडी से चलेगी तथा रात को 10 बजे रिकांगपिओ पहुंचेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए जहां-जहां भी बस चलाने की आवश्यकता होगी, वहां पर सड़कों का निरीक्षण व स्थिति का आकलन कर बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस बस के चलने से मंडी-कुल्लू-शिमला और किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने थुनाग में बनने जा रहे बस स्टैंड के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया। कहा कि जैसे ही भूमि का हस्तांतरण होगा, वैसे ही इस बस अड्डे के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान परिवहन मंत्री की पत्नी रजनी ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित थीं। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष सराज शेर सिंह ठाकुर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य पितांबर ठाकुर, उपाध्यक्ष जोधवीर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार, बीडीसी खेम दासी, प्रधान ग्राम पंचायत थुनाग नीलमा ठाकुर, प्रधान पखरैर दीनानाथ, प्रधान शिकावरी भीखम राम, प्रधान लंबाथाच चमन ठाकुर, प्रधान छत्तरी रणजीत राणा, प्रधान बहल ओम ठाकुर, शक्ति केंद्र अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी जंजैहली सुरेंद्र मोहन, मंडलीय प्रबंधक अमरनाथ सलारिया, क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद, आरटीओ कृष्ण चंद, वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल, तहसीलदार थुनाग शेर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed