{"_id":"5ad5e7db4f1c1b350a8b4f65","slug":"151523967963-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, 11 घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, 11 घायल, तीन गंभीर
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक/पधर (मंडी)। मंडी जिले में चैलचौक और पधर में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई है जबकि, 11 लोग घायल हुए हैं। चैलचौक हादसे में घायल तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए मंडी जोनल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद चालक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। चैलचौक में देवता की मेहमाननवाजी के बाद कार में सवार होकर पांच लोग लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। जबकि, पधर थाने के तहत पाली में दो कारें मंगलवार सुबह आपस में टकरा गईं। जिसमें कार में सवार छह लोगों को हलकी चोटें आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा
डडौर तत्तापानी सड़क पर चैलचौक के समीप कुकडीगलू स्थान पर सोमवार देर रात एक आल्टो कार नंबर एचपी 32 -1610 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को नागरिक चिकित्सालय गोहर में भर्ती किया गया। जहां से 3 घायलों को गंभीर हालत में मंडी रेफर किया गया है। कार में सवार युवक चच्योट पंचायत के रहने वाले हैं और किसी देवता के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पांगणा गए हुए थे। पांगणा से लौटते समय कार कुकडीगलू के समीप हादसे का शिकार हो गई। मृतक की पहचान संजय चौहान पुत्र हेम सिंह निवासी चच्योट के रूप में पुलिस ने की है। घायलों में यदोपति पुत्र श्याम लाल, नरेंद्र पुत्र गणेश, निखिल पुत्र भीम सिंह, हुकम पुत्र रमेश और मुकेश पुत्र बुद्धी सिंह निवासी चच्योट शामिल हैं। गोहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है औैर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार और घायलों को 5-5 हजार प्रदान किए गए। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
चैलचौक हादसे में घायल ने खुद किया फोन
चच्योट गांव के युवक पांगणा में अपने दोस्त की बहन के घर आए देवता की मेहमाननवाजी में भाग लेने सोमवार सुबह पांगणा के लिए रवाना हुए। चच्योट गांव से दो कारें पांगणा में देवता के कार्यक्रम में भाग लेने गई हुई थीं। सोमवार शाम जब दोनों कारों में सवार होकर चच्योट गांव के युवक लौट रहे थे तो एक कार कुकडीगलू के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा एकांत स्थान पर होने के कारण एक घायल युवक ने हिम्मत कर अपने घर फोन किया। जिसके बाद चच्योट गांव के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां कार चालक युवक ने दम तोड़ दिया था। लोगों ने सभी घायलों को सड़क पर पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को चिकित्सकों ने मंडी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसा दो
दूसरा हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मंडी जोगिंद्रनगर मार्ग पर पाली के समीप हुआ। हादसे में दोनों तरफ से छह सवारों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सभी को मामूली चोटें आई हैं। प्रशासन की तरफ से घायलों में नागेंद्र मोहन पुत्र रघुराम वीपीओ दयोट तहसील मुलथान कांगड़ा को 2000 रुपये फौरी राहत जारी की है। जबकि जीवन लाल पुत्र तुलसी राम हाउस नंबर 274/3 जेल रोड मंडी को 1500, श्याम लाल पुत्र बजीर वीपीओ दयोट के अलावा तीन अन्य सवारों को हलकी चोटें आई हैं।