{"_id":"5ad209e14f1c1b81028b47ee","slug":"151523714529-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना बस स्टैंड में सड़क किनारे पार्किंग पर लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना बस स्टैंड में सड़क किनारे पार्किंग पर लगेगा शुल्क
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। व्यापार मंडल सुंदरनगर की बैठक में भाग लेते हुए भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि रेस्ट हाउस चौक से पुराने बस अड्डे तक सड़क किनारे पेड पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर शुल्क लगाने की योजना विचाराधीन है। कहा कि सुंदरनगर में शीघ्र पर्यटन सूचना केंद्र खुलेगा। पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान सुंदरनगर में प्राचीन शुकदेव वाटिका के साथ पर्यटन सूचना केंद्र, कैफेटेरिया और होटल के लिए जो भवन बनाया गया था कांग्रेस सरकार ने वहां पर पर्यटन सूचना केंद्र के बजाए कुल्लू के पर्यटन विभाग का कार्यालय खोल दिया था। उस कार्यालय को वहां से हटाकर अब शीघ्र ही पर्यटन सूचना केंद्र, कैफेटेरिया और होटल खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुघ धनोटू हाईवे के बीच डिवाइडर लगाया जाएगा ताकि, हादसों पर अंकुश लग सके। मंडल सुंदरनगर की बैठक प्रधान घनश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुंदरनगर शहर में वाहनों की पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। भोजपुर में पुराने शौचालयों की जगह नए शौचालय बनाए जा रहे हैं। सुंदरनगर शहर में नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक होने से लोगों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत पुंघ से धनोटू तक नेशनल हाईवे के बीच में डिवाइडर लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने सुंदरनगर में व्यापार मंडल के निर्माणाधीन कार्यालय के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी उन्हें आश्वस्त किया। बैठक में मंडी जिला व्यापार के मंडल प्रधान नरेंद्र गोयल व उपप्रधान अमरजीत सिंह, सुंदरनगर के महामंत्री प्रकाश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन