{"_id":"5aca537f4f1c1bdd618b6270","slug":"151523209087-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जोडिया फेस्ट के आईपीएल ऑक्सन में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जोडिया फेस्ट के आईपीएल ऑक्सन में 1
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आईआईटी मंडी में एग्जोडिया टेक्नीकल कल्चरल फेस्ट के अंतिम दिन आईपीएल ऑक्शन और एग्जोडिया आइडल इवेंट का आयोजन किया गया। आईपीएल ऑक्शन में रोहित शर्मा, एमएस धोनी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, डेल स्टेन सरीखे खिलाड़ियों की बोली लगी। इस इवेंट का फेस्ट में पहली बार आयोजन किया गया। जिसमें 12 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। इस इवेंट में तय बजट में सबसे अच्छी टीम खरीदने का चैलेंज था। यह इवेंट पूरी तरह से काल्पनिक आधार पर आयोजित हुआ। ऑक्शन में सबसे अधिक बोली रोहित शर्मा की लगी। वह 18 करोड़ में बिके। इस इवेंट के फाइनल में आईआईटी मंडी की दो टीमें और दो टीमें बाहरी राज्यों की पहुंची थी। वहीं, एग्जोडिया आइडल में आठ से अधिक कॉलेजों के प्रतिभागियों ने सुरों की महफिल सजाई। इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया। जिसमें नशामुक्ति, गरीबी उन्मूलन और कई कुरीतियों पर चोट की गई। इस इवेंट में नौ कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। फेस्ट के अंतिम दिन नाइट इवेंट में कॉमेडियन संदीप शर्मा का शो और डीजे बेसगन्स धमाल मचाएंगे। फेस्ट में देशभर के 60 से अधिक संस्थानों इस फेस्ट में भाग लिया। फेस्ट के मीडिया समन्वयक ऋषिकेश सागर और आयोजक परम कश्यप तथा प्लानिंग मैनेजर हरदीप मलिक ने बताया कि इस बार कई नए इवेंट से फेस्ट को रोचक बनाया गया था। फेस्ट में आयोजित सभी इवेंट का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन