फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बैठक में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को

बैठक में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को

Tue, 20 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को
अनुशासन का पाठ पढ़ा गए शिक्षा निदेशक
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों के साथ की बैठक
कहा-जल्द भरे जाएंगे रिक्त शिक्षकों के पद
अमर उजाला ब्यूरो
जंजैहली (मंडी)। सिराज विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आयोजित बैठक में शिरकत करने पहुंचे प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को उच्च शिक्षा निदेशक ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। बैठक से पहले पर्याप्त बजट के प्रावधान और समस्याओं के लिए जैसे ही निदेशक ने पूछा तो एक साथ समस्याओं का बखान गुरुजनों ने शुरू कर दिए। इसी बीच उच्च शिक्षा निदेशक तल्खी भरे लहजे में बोल पड़े कि अनुशासन बहुत जरूरी है। पढ़े-लिखे शिक्षकों को यह शोभा नहीं देता। इस पर माहौल एकदम शांत हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद छेड़ दी है। बजट सत्र से ठीक पहले शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को मुख्याध्यापकों के साथ बैठक के दौरान सिराज में शिक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली। निदेशक ने कहा कि सिराज क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का ढांचा मजबूत होगा। रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। वहीं, अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए नौ करोड़ के बजट में से छह करोड़ जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां कई स्कूलों में अधोसंरचना के अभाव के चलते बैठने को कुर्सियां तक उपलब्ध नहीं हैं। बैठक सिराज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग में आयोजित की गई। इसमें 44 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और 12 हाई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा के अलावा केसर सिंह, खेम सिंह, होशियार सिंह, प्रकाश धीमान, सोहन लाल, कमल राणा, विरेंद्र शर्मा, होशियार सिंह ठाकुर, युद्धवीर सिंह, हेम सिंह, संजीव कुमार, गुलाब सिंह गुलेरिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह और उत्तम सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
यह जानकारी करवाई मुहैया
प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों ने स्कूलों के इनफ्रास्ट्रक्चर और साइंस लैब फर्नीचर तथा स्टाफ की कमी के बारे में अवगत करवाया। साथ ही स्कूलों में खेल मैदान, पीने के पानी, बिजली और भवन आदि के इनपुट मुहैया करवाए। कार्यक्रम के संयोजक कमल राणा ने कहा कि सभी तमाम जानकारी मुहैया करवाई जा चुकी हैं। शिक्षकों को उम्मीद है कि पर्याप्त बजट का प्रावधान होगा और सिराज शिक्षा के क्षेत्र का ताज बनेगा। इस दौरान बगस्याड और थुनाग के स्कूलों में परीक्षा हाल की मांग उठी।
विज्ञापन

भविष्य में सभी को आने की हिदायत
हालांकि, सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्य बैठक में मौजूद रहे। लेकिन, कई स्कूलों के मुखियों ने अपने प्रतिनिधियों को भेजा था। उच्च निदेशक ने बैठक में शिरकत न करने वालों के नाम डायरी में लिखे और भविष्य में ऐसी बैठकों में मौजूद रहने की हिदायतें जारी कीं। साथ ही बैठक में न आने का कारण भी पूछा। जब उनसे कुल्लू के जैस्टा स्कूल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जातिवाद कानूनी तौर पर खत्म है। जो इसके खिलाफ कार्य करेगा उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed