{"_id":"59fb1bad4f1c1bd7538babb0","slug":"151509628845-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 62697 वोटरों का इजाफा, महिलाएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 62697 वोटरों का इजाफा, महिलाएं आगे
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम रंग लाई है। सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में इस बार पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले 62697 वोटरों का इजाफा हुआ है। जबकि, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या 21 हजार 728 है। जिला प्रशासन ने इनके अतिरिक्त 40969 मतदाताओं को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि कई वोट कटे भी हैं। इसके बावजूद प्रशासन हजारों लोगों के नए वोट बनाने में कामयाब हुआ है। बेहतर यह है कि नए जुड़े मतदाताओं में महिलाएं आगे हैं। 2012 में महिला मतदाताओं की संख्या 344248 थी और इस बार इन मतदाताओं की संख्या बढ़कर 377882 हो गई है। 2012 की तुलना में 2017 में 33634 महिला वोट और बढ़े हैं। वहीं 2012 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 356056 थी और इस बार इन मतदाताओं की संख्या बढ़कर 385119 हो गई है। 2012 की तुलना में 2017 में 29063 पुरुष वोट और बढ़े है। जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक वोटर बढ़े तो करसोग में सबसे कम मतदाता जुड़े हैं। जबकि जिले में पिछले विस चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या 700304 थी परंतु इस बार इन मतदाताओं की संख्या बढ़कर 763001 हो गई है।
विस क्षेत्र 2012 में मतदाता कुल मतदाता 2017 में मतदाता कुल मतदाता
पुरुष-महिला पुरुष-महिला
करसोग 31507- 29199 60706 34508-32821 67329
सुंदरनगर 34976- 32932 67908 37762-36599 74361
नाचन 36004- 34580 70584 39195-38588 77783
सराज 35284- 32668 67952 38833-35992 74825
द्रंग 37576- 35132 72708 41061-39147 80208
जोगिंद्रनगर 42603- 42135 84738 45402-45348 90750
धर्मपुर 33893- 34733 68626 36761-37291 74052
मंडी 32503- 32378 64881 34609-35069 69678
बल्ह 33058- 32393 64451 35744-35515 71259
सरकाघाट 38652- 38098 76750 41244-41512 82756
2017 के चुनावों में सबसे अधिक पुरुष मतदाता 45402 जोगिंद्रनगर और सबसे कम पुरुष मतदाता 34508 करसोग में होंगे। वहीं महिला मतदाताओं में सबसे अधिक मतदाता 45348 जोगिंद्रनगर और सबसे कम 32821 महिला मतदाता करसोग विस क्षेत्र में होंगे।
आयोग के दिशा निर्देशों की बेहतर हुई पालना : डीसी
उपायुक्त मंडी और जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने प्रत्येक मतदाता से चुनावों में बढ़-चढ़ कर वोट करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वोटरों की संख्या में इजाफा चुनाव आयोग के निर्देशों की बेहतरीन पालना का नतीजा है। तभी 62697 वोटरों का इजाफा हुआ है।