{"_id":"69469300124771a9ab02bf72","slug":"150-government-offices-in-jogindernagar-equipped-with-smart-meters-mandi-news-c-90-1-ssml1045-180012-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में 150 सरकारी कार्यलय स्मार्ट मीटर से लेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में 150 सरकारी कार्यलय स्मार्ट मीटर से लेस
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के लगभग 150 सरकारी कार्यालय स्मार्ट मीटर सुविधा से लेस हो गए हैं। अब अग्रिम भुगतान के बाद ही बिजली की सुविधा मिल पाएगी। प्रथम चरण में लघु सचिवालय, तहसील कार्यालय के अलावा कुछ सरकारी स्कूलों को भी स्मार्ट मीटर से जोड़ दिया है। करीब 62 हजार बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2026 से पहले इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले सात सब डिविजनों लडभड़ोल, पधर, मकरीड़ी, चौंतड़ा, जोगिंद्रनगर सब डिविजन नंबर एक और दो में टेंडर भी आवंटित कर दिए गए हैं। बिजली की चोरी पर लगाम लगाने के लिए स्मार्ट मीटर वरदान साबित होंगे।
विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर नंबर एक के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि सिंगल फेस के लगभग 150 सरकारी कार्यालयों को स्मार्ट मीटर की सुविधा से लेस कर दिया गया है। ऐसे में अब बिजली के लंबित भुगतान का झंझट भी खत्म होगा। बताया कि सब डिविजन नंबर एक में सरकारी कार्यालयों से लगभग आठ लाख से अधिक का राजस्व बकाया है। अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के लगभग 62 हजार उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से लेस करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद