फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   15 day delay for early variety of apple to reach the markets

Mandi News: सेब की अर्ली वैरायटी मंडियों में पहुंचने के लिए 15 दिन की देरी

Wed, 03 Jul 2024 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 03 Jul 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
15 day delay for early variety of apple to reach the markets
रेड जून, समर क्वीन और टाइड मैन की फसल मौसम परिवर्तन से समय पर नहीं हुई तैयार
विज्ञापन


मंडी जिला का सेब पहुंचता था सबसे पहले मंडियों में

सतीश ठाकुर

गोहर (मंडी)। अर्ली वैरायटी के सेब इस साल मंडियों में पहुंचने को 15 दिन लेट हो गया है। मौसम परिवर्तन से रेड जून, टाइड मैन और समर क्वीन दो सप्ताह देरी से पकने को है। पड़ोसी राज्यों की मंडियों समेत चैलचौक, मंडी, नेरचौक, सुंदरनगर और भुंतर सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटियों का ग्राहक और आढ़ती बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों की मंडियों में मंडी जिले के सेब का इंतजार हो रहा है। जिले की कमरूघाटी में ओलों ने कुछ सेब उत्पादित क्षेत्रों में फसल को प्रभावित किया है। वहीं, बेमौसमी ठंड और बारिश से सेब जल्दी तैयार नहीं हो सका है। बागवानों चंद्रमणी, भीम सिंह, हेमराज, प्रेम सिंह, लेख राज, जीत कुमार, यशवंत कुमार, धमेश्वर दत्त, महेंद्र कुमार और पवन कुमार ने बताया कि उनका अर्ली वैरायटी सेब मंडियों में पहुंचने के लिए दो सप्ताह के समय लेगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार सेब उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जिले में इस बार सेब का निर्धारित उत्पादन लक्ष्य 48,500 मीट्रिक टन है। 35 लाख सेब पेटी उत्पादित करने वाले मंडी जिला में इस बार 24 लाख 47 हजार सेब पेटी उत्पादन होने की उम्मीद है। जिले में एप्पल वैली करसोग, चुराग, चरखडी, निहरी, पंडार, कमाद, शकोहर, रोहांडा, थमाड़ी, कुटाहची, फ़ंग्यार, जहल, धंग्यारा, सलाहर, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली, छतरी, सरोआ, शिल्हि बागी, बागाचनोगी, थाची और पंजाई में सेब का उत्पादन होता है।वहीं, दिल्ली आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़ती रमन कुमार और नरेश ढल ने कहा है कि इस बार सेब के दाम एक हजार से पंद्रह सौ प्रति पेटी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed