{"_id":"5c2e4a55bdec2256994e00bb","slug":"141546537557-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड हटाने पर बिफरे ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड हटाने पर बिफरे ऑपरेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में जल भवन के साथ बीएसएल जलाशय के नीचे की ओर हाईवे पर बीबीएमबी की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए टैक्सी एवं जीप स्टैंड को हटाने की कवायद पर ऑपरेटर भड़क उठे हैं। वीरवार को स्टैंड खाली करवाने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे बीएसएल परियोजना के अधिकारियों के समक्ष ऑपरेटरों ने रोष जताया है। बीएसएल प्रबंधन खुफिया विभाग के निर्देश के अनुसार यहां पर बीएसएल परियोजना का पुलिस गार्द सुरक्षा बैरक बनाने की बात कह रहा है। इसके लिए यह स्थान चयनित किया गया है। ऑपरेटरों की मांग है कि जब तक स्थानीय प्रशासन उनके लिए अन्यत्र स्थान चिन्हित नहीं करता, उन्हें वहां से न हटाया जाए। अगर स्टैंड को यहां से हटा दिया गया तो वे अपने वाहन कहां लेकर जाएंगे। वह 15 सालों से यहां पर अपने वाहन पार्क कर रहे हैं। बीएसएल परियोजना के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस दिया है। अगर तत्काल स्थान खाली न किया तो प्रबंधन जबरदस्ती कार्रवाई अमल में लाएगा। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि बीएसएल परियोजना के जलाशय व टनलों की सुरक्षा को लेकर देश के खुफिया विभाग ने प्रबंधन को जलाशय के किनारे पुलिस गार्द सुरक्षा बैरक बनाने के निर्देश दिए हैं। टैक्सी यूनियन के प्रधान चुनी लाल, उपप्रधान पीतांबर सिंह और चेयरमैन विपिन शर्मा ने व्यवस्था होने तक स्टैंड को न हटाने की प्रशासन से गुहार लगाई है।
बीएसएल परियोजना के वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता बीआरएससी एवं पीडी मंडल ई. सीएम शर्मा ने सुरक्षा की दृष्टि से यहां गार्द बैरक बनाने के लिए अवैध कब्जा हटाने को आवश्यक बताया है। तहसीलदार सुंदरनगर उमेश शर्मा ने बताया टैक्सी स्टैंड की जगह बीबीएमबी की है। वीरवार को टैक्सी यूनियन की मांग पर परियोजना प्रबंधन से इसे हटाने के लिए कुछ समय देने का आग्रह किया गया है।
000