फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कार को रस्सी से खींचकर जताया महंगाई का विरोध

कार को रस्सी से खींचकर जताया महंगाई का विरोध

Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार को रस्सी से खींचकर जताया महंगाई का विरोध
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पार्टी के नेता व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने किया। इस दौरान कार को रस्सी से बांधकर सरकाघाट बाजार में खींच कर और धक्का देकर विरोध जताया गया। इसका उद्देश्य यह दर्शाना था कि अब वाहनों को इस तरह से चलाना पड़ेगा। बस स्टैंड पर आयोजित जनसभा में जिप सदस्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को फायदा देने के उद्देश्य से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए हैं। कच्चा तेल जो 37 रुपये में विदेशों में मिल रहा है उसे मोदी सरकार 85 रुपये में बेचने की इजाजत दे रही है। रसोई गैस का सिलिंडर 827 रुपये हो गया है। इस मौके पर मुनीष शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश काकू, बाला राम, दीपक प्रेमी, सुरेश, दिनेश कुमार, रंताज राणा, मोहनलाल, टेक सिंह, लेख राज, करतार सिंह, राम चन्द, अरुण कुमार, प्रोमिला पठानिया सहित कई नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed