फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तल्याहड़ में तेंदुए के हमले से बुजुर्ग घायल

तल्याहड़ में तेंदुए के हमले से बुजुर्ग घायल

Mon, 26 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तल्याहड़ में तेंदुए के हमले से बुजुर्ग घायल
- फोटो : SELF
मंडी। जिला मुख्यालय से सटी तल्याहड़ पंचायत के गढ़ल नामक स्थान पर तेंदुए ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया है। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया है। कंधे और टांगों पर गहरे जख्म हुए हैं। बुजुर्ग का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। क्षेत्र में तेंदुए के हमले से लोग खौफजदा हैं। लोगों ने विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। वन विभाग ने सूचना मिलते ही तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तल्याहड़ के गढ़ल (लवाणा) नामक स्थान पर सोमवार पांच बजे के करीब रंजीत गुलेरिया (65) पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों ने निजी वाहन से बुजुर्ग को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां पर उपचार के बाद बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, आरओ मंडी नरेंद्र ने कहा कि सूचना मिलते ही संबंधित एरिया के गार्ड को मौके पर भेज दिया गया है। बुजुर्ग अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल व्यक्ति को नियमानुसार मदद मुहैया करवाई जाएगी। उधर, क्षेत्र के लोगों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान सत्या देवी ने कहा कि गढ़ल (लवाणा) गांव में तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला किया है। विभाग ने खर्च उठाने के लिए हामी भरी है। लेकिन, क्षेत्र में तेंदुए से लोग खौफजदा हैं। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने की भी विभाग से मांग उठाई है। डीएफओ मंडी राकेश कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति को नियमानुसार मदद की जाएगी। वहीं, तेंदुए को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed