फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राष्ट्रीय स्कूली बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 23 खिलाड़ी चयनित

राष्ट्रीय स्कूली बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 23 खिलाड़ी चयनित

Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूली बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 23 खिलाड़ी चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। महाराष्ट्र के अंकोला में 20 से 24 जनवरी तक होने वाली अंडर-19 नेशनल स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के लड़कों और लड़कियों की टीम का एलान कर दिया गया है।
12 सदस्यीय लड़कों की टीम में 48 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के दीक्षांत और 49 किलो भार में अभिषेक का चयन किया गया है। 52 किलोग्राम में किन्नौर के आशीष, 56 किलोग्राम भार में शिमला के देवेंद्र कुमार, 60 किलोग्राम में मंडी के विक्रांत सिंह, 64 किलोग्राम में बिलासपुर के पंकज कुमार, 66 किलोग्राम में प्रमेश कुमार, 75 किलोग्राम में आशीष कुमार, 80 किलोग्राम में मंडी के विकास, 91 किलो भार में ललित कुमार और 92 किलोग्राम भार में कांगड़ा के आर्यन को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) प्रीतम कुमार ने बताया कि लड़कियों की 11 सदस्यीय टीम में 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला से अनीता गौतम, 48 किलोग्राम भार में मंडी से कुसुम कुमारी, 50 किलोग्राम भार में किन्नौर से माया कुमारी, 54 किलोग्राम भार में शिमला से सुनीता, 57 किलोग्राम भार में किन्नौर से गीतांजलि, 60 किलोग्राम भार में स्नेहा, 64 किलोग्राम भार में मंडी से दीक्षा कुमारी, 66 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका, 69 किलोग्राम भार में शिमला से मेनका कुमारी, 75 किलोग्राम भार में कांगड़ा से सुनाली ठाकुर, 81 किलोग्राम में मधु और 84 किलोग्राम भार वर्ग में किन्नौर की राज कुमारी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। चयनित टीम का कोचिंग कैंप सीसे स्कूल (बाल) सुंदरनगर में चल रहा है। इसमें बॉक्सिंग कोच मान सिंह ठाकुर, सुरेश चौधरी, सोहन लाल और चरनजीत सिंह खिलाड़ियों की बॉक्सिंग की बारीकियां सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed