फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी जिले के पांच हल्कों में जीत के बाद बकरों की शामत

मंडी जिले के पांच हल्कों में जीत के बाद बकरों की शामत

Sun, 17 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
मंडी जिले के पांच हल्कों में जीत के बाद बकरों की शामत
गोहर (मंडी)। मंडी जिले के पांच हलकों में जीत के बाद बकरों को धाम के लिए काटने की परंपरा है। लगभग हर पांच साल के बाद इस रीत पर अमल होता है। जीतने के बाद प्रत्याशी अपने घरों में विभिन्न मांसाहारी भोजन परोसते हैं। इस बार भी यह तैयारी हो चुकी है। वर्ष 2017 के विस चुनावों में अपने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बकरों की बुकिंग एडवांस में कर दी है। बात चाहे मंडी जिले में सिराज की हो, नाचन की हो, बल्ह की, द्रंग की या करसोग की हो, इन पांचों विस क्षेत्रों में हर पांच वर्ष बाद विस चुनावों में सैकड़ों बकरे काटे जाते हैं। कुछ कार्यकर्ता तो ऐसे हैं जिन्होंने बकरे खरीद कर अपनी गौशालाओं में भी बांध दिए हैं। पिछले विस चुनावों की ओर नजर दौड़ाई जाए तो इन पांचों विस क्षेत्रों में कांग्रेस-भाजपा ने करीब डेढ़ सौ बकरों की बलि देकर अपने प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाया था। यह दौर 2012 के विस चुनावों में परिणाम के बाद करीब एक सप्ताह तक चला था। पंचायत प्रतिनिधि भी बकरों को काटने में पीछे नहीं हैं। जीत के बाद जब भी प्रत्याशी किसी पंचायत मेें पहली बार दस्तक देता है तो उसका स्वागत बकरे की बलि से किया जाता है। नाचन विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं हेम सिंह ठाकुर, लीला प्रकाश, मस्त राम, चंद्रभान, देश राज और मुरारी लाल ठाकुर की मानें तो भाजपा प्रत्याशी अगर जीतता है तो वे बकरा काट कर जश्न मनाएंगे। वहीं सिराज में भाजपा समर्थित पितांबर लाल, दीवान चंद, सुमन और कृष्ण कुमार की मानें तो सिराज में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत में नाटी के साथ बकरे की धाम होगी। करसोग से सुरेश शर्मा का कहना है कि करसोग में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर बकरे की धाम से जश्र होगा। बल्ह विस क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित जितेंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर, विकास, मनोज, नेत्र सिंह और प्रकाश यादव ने कहा है कि उनका प्रत्याशी विजयी होता है तो बकरों की धाम से जश्र होगा। मंडी जिले में पूर्व की भांति इस बार भी करीब डेढ़ से दो सौ बकरों की धाम परोसी जी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed