{"_id":"5a2acbae4f1c1baf678c0833","slug":"141512754094-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में आने वाली आपदाओं से निपटने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में आने वाली आपदाओं से निपटने को रहें तैयार
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक उपायुक्त मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि बर्फबारी के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग भारी बर्फबारी वाले इलाकों में मशीनरी इत्यादि तैयार रखे ताकि सड़कों को यातायात के लिए सुचारु रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे ताकि आपसी तालमेल बेहतर बना रहे। बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनों को सुचारु रखने के लिए पोल निश्चित स्थानों पर पहुंचा दिए गए हैं। पेयजल योजनाओं को भी आपदा में शीघ्र सुचारु करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश आईपीएच विभाग को दिए। उन्हाेंने पेट्रोल, डीजल तथा कैरोसीन आदि का समुचित भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। बर्फबारी वाले क्षेत्रों मे समुचित खाद्य सामग्री भेज दी गई हैै, ताकि सड़कों के बंद होने पर भी किसी तरह की परेशानी लोगों को न हो। उन्होंने आपदा के समय इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी ऐसी जगह रखने को कहा जहां से उन्हें शीघ्र प्राप्त कर उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारी किसी भी घटना व आपदा की जानकारी समय पर देना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार, कमांडेंट गृहरक्षक सहित समस्त उपमंडलाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन