फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   13763 candidates will give written exam for police constable

पुलिस आरक्षी बनने को मंडी में 13763 अभ्यार्थी देंगे लिखित परीक्षा

Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
13763 candidates will give written exam for police constable
मंडी। 27 मार्च को जिले के 13763 अभ्यर्थी पुलिस आरक्षी के लिए लिखित परीक्षा देंगे। इसके लिए मंडी, सुंदरनगर और बल्ह में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी के लिए 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक पंडोह मैदान में पुलिस भर्ती का आयोजन किया गया था। चयनित युवाओं के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। नवंबर और दिसंबर में आयोजित पुलिस आरक्षी के 194 पदों की भर्ती में पुरुष वर्ग के 136, महिला वर्ग के 45 और पुरुष चालक के 13 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पंडोह मैदान में ली गई थी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा ली जाएगी।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में होगी। इसके लिए सही पात्र और चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर मोबाइल नंबर पर एसएमएस से जानकारी भेजी गई है। उन्होंने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कहा कि 27 मार्च को कॉल लेटर में दर्शाए स्थान और निर्धारित समय पर पहुंच कर परीक्षा में भाग लें।
विज्ञापन

परीक्षा में बैठने से पहले अभ्यर्थी अपने साथ कॉल लेटर, पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, पहचान पत्र में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट, बिना किसी स्टीकर या टेटू लगे कार्ड बोर्ड, नीला या काला बाल पेन और कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए मास्क अवश्य पहन कर परीक्षा में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ, इयरफोन, हेल्थ बैंड, स्लाइड रुल, अलार्म क्लॉक, डाटा स्थानांतरण करने वाला उपकरण, बैग, किताब और मैगजीन इत्यादि परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed