फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सफाई कर्मचारियों के लिए बने स्थायी नीति

सफाई कर्मचारियों के लिए बने स्थायी नीति

Mon, 11 Feb 2019 11:02 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों के लिए बने स्थायी नीति
मंडी। शिक्षा विभाग में एसएमसी के तहत रखे गए सफाई कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक भीमाकाली मंदिर परिसर भ्यूली में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर चंद ने की। बैठक में सरकार से मांग की गई कि एसएमसी के तहत विभिन्न स्कूलों में पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। वर्तमान में इस वर्ग को दो-ढाई हजार रुपये मासिक मानदेय पर गुजारा करना पड़ रहा है। इससे इनके परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल से होता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि एसएमसी के तहत कार्य कर रहे इस वर्ग के लोगों के लिए स्थायी नीति बनाकर इन्हें नियमित किया जाए। इस अवसर पर जिला प्रधान अमर चंद, उप प्रधान बलवीर सिंह, सचिव परमा नंद, सह सचिव सीमा देवी, कोषाध्यक्ष चेतराम, सदस्यों में नितिन कुमारी, बिंद्रा देवी, नीला देवी, रूमा देवी सहित जिले के विभिन्न खंडों के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed