{"_id":"5b378b794f1c1b13358b989d","slug":"131530366841-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 दुकान मालिकों और परिवारों को शिफ्ट करने के नोटिस से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 दुकान मालिकों और परिवारों को शिफ्ट करने के नोटिस से हड़कंप
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सोन खड्ड और भ्रैंड नाले से सटे 58 घरों और दुकान मालिकों को एसडीएम धर्मपुर ने दुकानें और घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। जिससे यहां पर लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने नोटिस हर बार की तरह ही जारी किए गए हैं लेकिन, लोगों के पास कहीं जाने का ठिकाना नहीं है। हालांकि, तीन वर्ष पूर्व 2015 में आई भयंकर बाढ़ के बाद भ्रैंड नाले का चैनलाइजेशन तो कर लिया गया है। लेकिन, खतरा अभी टला नहीं है। जिससे नोटिस जारी करने का प्रशासन का सिलसिला लगातार जारी है। चैनलाइजेशन के लिए एक करोड़ का बजट भी यहां पर नाकाफी ही साबित हुआ है। भ्रैंड नाले के चैनलाइजेशन के बाद मलबा वहीं किनारे पर फेंक दिया गया है। यदि यह मलबा समय रहते नहीं हटाया गया तो बरसात में दिक्कतें बढ़ा सकता है।
धर्मपुर विस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से बरसात के मौसम में भारी नुकसान हो रहा है। 2014-15 में बस स्टैंड सहित भ्रैंड नाले में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान धर्मपुर मुख्यालय में दुकानों और घरों को खासा नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से लगातार प्रशासन बरसात के मौसम में लोगों को अलर्ट कर देता है और इसके लिए नोटिस जारी किए जाते हैं। इस बार भी प्रशासन ने समय रहते 58 लोगों को नोटिस जारी कर आगाह किया कि वह बरसात के मौसम में अपना ठिकाना बदल लें तथा अगर सोन खड्ड या भ्रैंड नाले में पानी के बहाव के कारण कोई नुकसान होता है तो उसके जिम्मेवार वह स्वयं होंगे। प्रशासन के नोटिस मिलने के बाद लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लोगों का तर्क है कि उनके पास कहीं जाने का ठिकाना नहीं है। जीवनभर की पूंजी से बने इन घरों और दुकानों को छोड़ वह कहां जाएं। हर बार प्रशासन अलर्ट जारी करता है और हर वर्ष डर के साये में यूं ही यहां पर लोग बरसात में रातें काटते हैं।
नोटिस किए जारी : एसडीएम
एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने कहा कि लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते लोगों को बरसात से सचेत किया गया है ताकि, कोई जानमाल की हानि न हो।
विज्ञापन
केंद्र को भेजी विस्तृत प्रपोजल : मंत्री
स्थानीय विधायक एवं आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही भ्रैंड नाले का चैनलाइजेशन किया गया है। अब यहां पर पुख्ता प्रबंधों के लिए केंद्र सरकार को एक विस्तृत प्रपोजल भेजी गई है। जिससे क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित होगा।