फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रस्साकशी में उरला के महिला मंडल बडवाहन ने मारी बाजी

रस्साकशी में उरला के महिला मंडल बडवाहन ने मारी बाजी

Tue, 17 Apr 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
रस्साकशी में उरला के महिला मंडल बडवाहन ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
पधर (मंडी)। जिलास्तरीय किसान मेला पधर के तीसरे दिन महिला मंडल की रस्साकशी, मटका फोड़ प्रतियोगिता लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बेबी शो प्रतियोगिता भी करवाई गई। आयोजक मंडल को बर्थ ईयर वाइज करवाई गई प्रतियोगिता में जन्म तिथि को आधार मानकर कई परिणाम निकालने पड़े। युवाओं की कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल बाड़ी, बडवाहन, पुदल, डलाह, साहल, भड़वाहन एक, भड़वाहन दो की महिलाओं ने भाग लिया। मटका तोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल गवाली की मीना देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ में महिला मंडल भुभू की बिमला देवी ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। रस्साकशी प्रतियोगिता में रोचक मुकाबला ग्राम पंचायत उरला के दो पड़ोसी महिला मंडलों के बीच हुआ। इसमें महिला मंडल बडवाहन प्रथम स्थान पर रहा। जबकि, महिला मंडल कोटरोपी दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हिमरी गंगा और उरला के बीच हुआ। जिसमें हिमरी गंगा की टीम विजेता रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी है अनमोल बेबी शो प्रतियोगिता में भी रोचक मुकाबले हुए। बेबी शो प्रतियोगिता में जीरो से तीन वर्ष के बीच पैंतीस बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ पधर डाक्टर दिनेश ठाकुर ने की। 0.3 वर्ष आयु वर्ग में दक्षता प्रथम, पर्यासवदा द्वितीय और वर्षा तीसरे स्थान पर रही। एक से दो वर्ष की आयु के बीच आरवी ठाकुर पुत्री ललित ठाकुर कुन्नू प्रथम, करिश्मा द्वितीय, अक्षिता तृतीय स्थान पर रही। 2.3 वर्ष की आयु में दिशा महंत प्रथम, अर्पिता द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रही। खंड चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को खिलौने बांटे। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को मेला के समापन समारोह में पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed