{"_id":"5ace42674f1c1b853d8b4970","slug":"131523466855-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाया गागल बनाया जाए मंडी-जंजैहली राष्ट्रीय उच्च मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाया गागल बनाया जाए मंडी-जंजैहली राष्ट्रीय उच्च मार्ग
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/नेरचौक। जंजैहली राष्ट्रीय उच्च मार्ग को वाया गागल बनाए जाने की मांग को लेकर बल्ह के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके मंडी प्रवास के दौरान विश्राम गृह मंडी में मिला। भारतीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मनीष कुमार सैनी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि मंडी-जंजैहली राष्ट्रीय उच्च मार्ग जिसकी घोषणा धर्मशाला में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी और जिसे उसे वाया गागल बनाया जाना था। मगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से कुछ प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए इस मार्ग को डडौर और नलसर से होते हुए बनाने की घोषणा करवाई। जिसे लेकर भडयाल, चंडयाल, रठोहा, कांढी, गागल, सिहन, सकरोहा, चतरौर, खांदला, घट्टा, कुम्मी तथा अन्य बहुत से गांवों के लगभग 200 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मंडी में मिला। फिर से इस मार्ग को वाया गागल बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मार्ग के संदर्भ में दस्तावेज सौंपे तथा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कुछ तकनीकी खामियों पर विचार-विमर्श करके जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा बल्ह मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद अवस्थी, जिला परिषद सदस्य सरला ठाकुर, जोन प्रमुख कन्हैया लाल सैनी, मीडिया प्रभारी संदीप अवस्थी, गागल शक्ति केंद्र के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा, कांढी बूथ अध्यक्ष चमन लाल और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता हरीश कुमार, राजकुमार, धर्मपाल, नरेश कुमार, देवी राम, मित्र देव, नेत्र सिंह भी शामिल रहे।