फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नए खुले मेडिकल कॉलेजों में आधार ढांचा होगा मजबूत

नए खुले मेडिकल कॉलेजों में आधार ढांचा होगा मजबूत

Sat, 27 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नए खुले मेडिकल कॉलेजों में आधार ढांचा होगा मजबूत
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि नए खुले सभी मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रदेश में 6 स्थानों पर ट्रामा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। मंडी में मातृशिशु अस्पताल केंद्र के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, जिसका फायदा लोगों को मिल सके। वह मंडी के सेरी मंच पर जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों से सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कहा कि हमारा प्रयास जल विद्युत क्षमता के समुचित दोहन का है। इसके लिए एक वृहद योजना तैयार की जाएगी। प्रदेश में पर्यावरण मित्र आय और रोजगार सृजन करने वाले तथा प्रदूषण मुक्त उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा के अलावा सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, प्रदेश भाजपा सचिव पायल वैद्य, जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं, जिलाभर में उपमंडल स्तर पर भी 26 जनवरी को मनाया गया।
विज्ञापन


10 उपमंडलों में फहराया तिरंगा
जिले के दस उपमंडलों में तिरंगा फहराया गया। करसोग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अपूर्व देवगन ने की। विधायक हीरा लाल भी मौजूद थे। पधर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डा. आशीष शर्मा ने की। मुख्य अतिथि की ओर से मणिपुर में शहीद सियूण गांव के प्रकाश चंद के परिवार तथा पधर के लांस नायक विवेक सिंह को सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में आयोजित समारोह की अध्यक्षता एसडीएम राहुल चौहान ने की। गोहर में एसडीएम कुलवीर सिंह राणा ने सलामी ली। इस अवसर कैप्टन शेर सिंह तथा मांजी देवी पत्नी स्व. देवी रूप को भी सम्मानित किया गया। जोगिंद्रनगर में एसडीएम अमित मेहरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सरकाघाट में एसडीएम श्रवण मांटा ने और धर्मपुर में तहसीलदार मनफूल सिंह ने शिरकत की। इसके अलावा बल्ह में एसडीएम अश्वनी कुमार तथा जंजैहली में आयोजित एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


खूब गूंजे देशभक्ति के तराने
पंडोह/नेरचौक/मंडी। डीएवी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर पाठशाला के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनसीसी कैडे्ट की परेड के बाद मुख्यातिथि की ओर से ध्वजारोहण किया गया। डडौर में स्थित करिश्मा शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष कृष्ण चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज प्रबंधक ई. ललित पाठक और कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता मौजूद रहे। वहीं पंडोह में बीबीएमबी परियोजना की ओर से 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर बीएसएल सर्कल 1 सुंदरनगर के अधीक्षण अभियंता राम दर्शन शावा ने मुख्य रूप से शिरकत की। दूसरी तरफ राजगढ़ में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी शहीदों को किया याद
रिवालसर/बलद्वाड़ा। ग्राम पंचायत समैला में 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसमें ग्राम पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समैला के उपप्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान स्टार युवा मंडल के प्रधान गौरव जस्वाल, सौरभ जस्वाल, अभिषेक मौजूद रहे। इस दौरान शहीदों को याद किया गया। वहीं यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस और वार्षिक समारोह एक साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक एलआईसी मंडी दावा राम कर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों ने कैप्टन पद्मनाम की अगुवाई में तिरंगा फहराया और सलामी दी।

मूक प्रस्तुति से दिया देशभक्ति का संदेश
सरकाघाट/भेखली। डीएवी ग्रयोह में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान और स्कूल की उपप्रधानाचार्य पवना पठानिया की ओर से ध्वजारोहण से किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 9वीं कक्षा के छात्रों और छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर आधारित गीत पर नृत्य किया। गणतंत्र दिवस पर आठवीं के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर मूक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति से उन्होंने देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं, विद्यालय सारी भेखली में गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल ने यहां पर तिरंगा फहराया और बच्चों से मार्चपास्ट की सलामी ली। स्कूली बच्चों में धनी देवी, प्रिया, पल्लवी, यशिका, जागृति, स्मृति, ज्योतिका, आरती, प्रिता, अरुण सहित अन्य बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। घूमर नृत्य, एकलगान सहित देश भक्ति गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। प्रधानाचार्य छेतन डोलमा ने यह जानकारी दी।

भाषण में प्रियंका और नारा लेखन में स्नेहा ने बाजी मारी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की पाठशालाओं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ा में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रावमापा कुठेहड़ा में प्रधानाचार्य गोपाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया और इस मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मीना देवी उपस्थित रही। भाषण में सुभाष सदन की प्रियंका ने प्रथम, गांधी सदन की निशा ने दूसरा तथा सरोजनी सदन के राजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में गांधी सदन की स्नेहा प्रथम, सरोजनी सदन के लक्की द्वितीय, सुभाष सदन के सवी कुमार तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में अक्षय प्रथम और दूसरे स्थान पर भी अक्षय तथा तीसरे स्थान पर दीक्षा रही। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


देशभक्ति के रंग में रंगे पधर के स्कूल
पधर/घ्राण। असेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना में कमांडो रहे महेंद्र गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण कर स्कूली बच्चों की मार्च पास्ट टुकड़ी से सलामी ली। प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। वहीं पाठशाला घ्राण जिला मंडी में 69वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन कुमार ने मार्च पास्ट की सलामी ली। एनएसएस तथा यूको क्लब के बच्चों ने मॉक ड्रिल का भी अभ्यास किया। इस उपलक्ष्य पर सामूहिक श्रमदान करके विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करके स्वच्छता मिशन को सफल बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed