फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांच किलोमीटर बर्फीले रास्ते से पालकी में अस्पताल पहुंचाया मरीज

पांच किलोमीटर बर्फीले रास्ते से पालकी में अस्पताल पहुंचाया मरीज

Sat, 27 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
पांच किलोमीटर बर्फीले रास्ते से पालकी में अस्पताल पहुंचाया मरीज
- फोटो : अमर उजाला
गोहर/जंजैहली(मंडी)। सरकारें जहां हर गांव तक सड़कें पहुंचाने के दावे करती हैं, वहीं कई पंचायतों में आज भी लोगों को सड़क सुविधा न होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की सराज की जैंशला पंचायत के भेंचड़ी गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार को सरकार के विकास के दावों की पोल खुल गई है। यहां पर सुबह के समय भेंचड़ी गांव के दयालु राम की तबीयत अचानक खराब हो गई। सड़क न होने के कारण परिवार वालों को उसे अस्पताल पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तबीयत अधिक खराब देखकर परिजनों ने उसे पालकी में ले जाने का प्रबंध किया। कुछ लोगों की मदद से उसे पालकी के माध्यम से करीब 5 किलोमीटर तक पैदल सफर तय करके अस्पताल तक पहुंचाया गया। मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए लोगों को बर्फ के फिसलन भरे रास्ते पर चलना पड़ा जोकि बहुत ही पीड़ादायक रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी दो मरीज सड़क तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके हैं। उसके बावजूद भी सरकार व प्रशासन गहरी नींद में सोया है।
विज्ञापन

बर्फबारी में बढ़ जाती हैं मुश्किलें
स्थानीय निवासी इंद्र सिंह व वार्ड सदस्य दौलत राम ने बताया कि जैंशला पंचायत में आए दिन इस तरह के घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं, लेकिन सरकारें और प्रशासन लोगों की समस्याओं से बेखबर हैं। उन्होंने बताया कि सड़क न होने के कारण बर्फबारी और बरसात में यहां के लोगों की परेशानियां कई गुणा बढ़ जाती हैं। खासकर बर्फबारी में तो स्थानीय लोगों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों में देवी सिंह, तारा चंद, गोकल चंद, तुले राम, इंद्र सिंह, तुले राम, मेघ सिंह, परस राम, दौलत राम, देस राज, आत्मा राम, लुदर मणि, दुनी चंद, गोपाल और टिकम राम ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करें। पंचायत प्रधान कौल सिंह का कहना है कि पंचायत को सड़क से जोड़ने के प्रयास करीब 15 वर्ष पूर्व से किए जा रहे हैं मगर अभी भी पंचायत सड़क सुविधा से महरूम हैं।
विज्ञापन


गांव शीघ्र सड़क से जुड़ेगा : एसडीएम
एसडीएम जंजैहली सुरेंद्र मोहन ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। जल्द ही स्थानीय पंचायत से एक प्रस्ताव मांगा जाएगा, जिसे डीसी मंडी को भेजा जाएगा, जल्द ही जैंशला पंचायत को सड़क के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने 9 किलोमीटर सड़क बना ली है, शीघ्र ही 3 किलोमीटर सड़क के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed