{"_id":"5a58e69b4f1c1ba93f8b4685","slug":"131515775643-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर क्वालटी कंट्रोल पर रहेगा विशेष ध्यान : महेंद्रसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर क्वालटी कंट्रोल पर रहेगा विशेष ध्यान : महेंद्रसिंह
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लोनिवि में क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना था कि क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालात हैं। मंत्री शुक्रवार शाम जोगिंद्रनगर में विधायक प्रकाश राणा के साथ पहुंचे थे और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपस्थित उनके साथ क्षेत्र जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि सड़क पर बिछाया गया तारकोल मात्र दो माह में ही उखड़ जाता है और सड़क पर गड्ढे सामने आ जाते हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और क्वालिटी कंट्रोल पर पूरी नजर सरकार की रहेगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल जनता को उपलब्ध करवाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग में फिल्ट्रेश की आधुनिक तकनीक लागू करने पर अध्ययन किया जा रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य का डिवीजन जनता की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार अभी बनी है और इस बाबत जोगिंद्रनगर के विधायक जो पैरवी करेंगे उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बागवानी के लिए पूरे प्रदेश को एक नजर से देखा जाएगा। जहां भी बागवान अपनी समस्याएं बताएंगे, उनका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को सभी बागवानों को बराबर तरजीह देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर द्रंग के विधायक जवाहर लाल ठाकुर और करसोग के हीरा लाल का भी जोगिंद्रनगर की जनता ने जोरदार स्वागत किया। एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा, लोनिवि अधीक्षक अभियंता जगरूप गुलेरिया, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, सहायक अभियंता बलवीर ठाकुर, अजय गुप्ता सहित कर्मचारियों ने मंत्री और विधायकों का स्वागत किया।