{"_id":"5a50f8f24f1c1b5c248b6a9c","slug":"131515256050-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणात्मक शिक्षा को सरकार प्रयासरत : अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणात्मक शिक्षा को सरकार प्रयासरत : अनिल शर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा मंत्री ने सम्मानित किए कैहनवाल स्कूल के मेधावी
गुणात्मक शिक्षा को सरकार प्रयासरत : अनिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। कैहनवाल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में ऊर्जा स्रोत मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी बांटे। इस अवसर पर पाठशाला की वार्षिक पत्रिका समीक्षा का विमोचन किया। उन्होंने समारोह के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और प्रस्तुति देने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य द्वारा अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत पहाड़ी गीत की भी सराहना की और उसे पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य बलवीर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत टिल्ली के प्रधान बलवीर गुलेरिया तथा स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कमलेश गुलेरिया ने भी विचार प्रकट किए।