फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर में खूब चले पटाखे, आतिशबाजी

धर्मपुर में खूब चले पटाखे, आतिशबाजी

Sun, 24 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में खूब चले पटाखे, आतिशबाजी
धर्मपुर (मंडी)। जयराम ठाकुर को सीएम निर्वाचित होने के बाद धर्मपुर के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बाजार में रैली निकाली और जयराम ठाकुर के पक्ष में नारेबाजी की। उन्होंने इस दौरान पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस बार मंडी जिले से भाजपा को 10 में से 9 सीटेें मिली हैं। धर्मपुर विस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह ठाकुर ने सातवीं बार जीत हासिल करके रिकार्ड बनाया है। धर्मपुर की जनता को अब उम्मीद है कि महेंद्र सिंह नई सरकार में मंत्री पद पर काबिज होंगे। इस दौरान लोगों ने महेंद्र सिंह को इसके लिए बधाई दी है। महेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार मंडी ने पूरे प्रदेश में नया इतिहास रचा है। कांग्रेस को मंडी की सभी सीटों से साफ कर दिया है। जो हक जिला को कई साल पहले मिलना था वह इस बार मिला है जिसके लिए सभी जिलावासी बधाई के पात्र हैं। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनने वाली सरकार प्रदेश का पूर्ण विकास करेगी और प्रदेश में लंबित सभी योजनाएं पूरी की जाएंगी। 27 दिसंबर को होने वाले शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार सहित सभी सांसद और 18 प्रदेशों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। मंडी को यह सौभाग्य देने के लिए महेंद्र सिंह ने पीएम मोदी, अमित शाह सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों का आभार प्रकट किया है। जश्न-ए-रैली के दौरान भाजपा के मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, महामंत्री प्रताप सकलानी, उपाध्यक्ष देशराज पालसरा, कोषाध्यक्ष कर्म चंद, बलवंत शर्मा, सुनील कुमार, विनोद शर्मा, ठाकर दास, कृष्ण चंद, कुमकुम, लता, प्रोमिला, सुरेश कुमार, गायत्रीदत्त, प्रवीण कुमार, व्यास देव, राजमल आदि ने इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed