{"_id":"5a2bc5e44f1c1ba12d8b7883","slug":"131512818148-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गॉडविन सदन ने जीती ओवर आल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गॉडविन सदन ने जीती ओवर आल ट्रॉफी
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के नबाही स्थित आरके इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्ष से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी एवं नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज के अतिरिक्त निदेशक किशोरी लाल ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि को शाल और टोपी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बाद में प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का विवरण दिया। मुख्य अतिथि किशोरी लाल ने स्कूल के छात्रों को उच्च आदर्श स्थापित कर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी और प्रतिस्पर्धा के युग में कठोर परिश्रम करने की बात कही। उन्होंने छात्रों से जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। बाद में उन्होंने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। इसमें पहाड़ी गीत, समूहगान, सोलो सांग, गिद्दा और लोकनृत्य शामिल रहे। वहीं, मूर्ख राजा पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रथम कक्षा से आशी, इशिका, वंशिता, वीर पालसरा, आर्यन, रियांत, रिशांत, अंशुमन, द्वितीय कक्षा से स्वातिका, अवना, शगुन। तृतीय श्रेणी से प्रितेश, सायुज्य, शौर्य, समृद्धि, मोक्षित, आयुषी, विष्णुप्रिया, सुशील। चौथी कक्षा से अनवी, मोक्ष, मन्नत, कात्यायनी, श्रुति, शिवांश, प्रांजल, अर्शिया, पांचवीं कक्षा से अभिलाषा, संजना, पारुल पंडित, पार्थ ठाकुर, छठी कक्षा से रिया, पुष्पेंद्र, नंदिता, पलक, इशिता, वनराज, कृष, मुकुल, अभिषेक, सातवीं कक्षा से आस्था, श्रेयांशी, ऊर्जा, आयुष, इशिता, आदित्य, कक्षा आठवीं से लक्ष्य, वनराज, कृष, मुकुल, अभिषेक, आर्यन, दीक्षा, कक्षा नवमी से अंशिका, राहुल, ईशा, साहिल, प्रगति अखिल और दसवीं कक्षा से गौरव, अनिशा, सुमित ठाकुर को पुरस्कार प्रदान किए गए। क्रॉस कंट्री रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अमन, शौर्य, यश, परीक्षा, श्रुति, खुशी को पुरस्कृत किया गया। दौड़ में कुनाल, निखिल, कार्तिक, रिया, अंशुल, शगुन, सृष्टि, ऊंची कूद में कार्तिक, रामेश्वर, रितेश, अंशुल, शगुन शामिल रहे। गॉडविन सदन को ओवर आल ट्रॉफी से नवाजा गया। वॉलीबाल ट्रॉफी अन्नपूर्णा हाउस ने झटकी। मार्च पास्ट की ट्रॉफी धनलागिरी हाउस ने जीती। स्कूल की सयूजया मंढोतरा को स्टूडेंट् ऑफ दी ईयर पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष रमेश शर्मा, नवीन कुमार , सुमन शर्मा और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।