फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तरंडोल में युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

तरंडोल में युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

Thu, 20 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
तरंडोल में युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल
सरकाघाट (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के तरंडोल में युवक की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर वीरवार को परिजन पंचायत प्रधान की अगुवाई में पुलिस चौकी हटली पहुंच गए। यहां पर ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की मौत को कत्ल मानकर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बलद्वाड़ा तहसील के तरंडोल गांव में वेल्डिंग की दुकान में कार्य करने वाले कलखर निवासी मुरारी लाल (23) पुत्र धनी राम की बिलासपुर के जोनल अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत को आत्महत्या मानकर की जांच कर रही है। युवक के पिता धनी राम का कहना है कि उनके लड़के की हत्या की गई है। आरोप लगाया कि जब मकान मालिक घर पर नहीं था तो पुलिस को कैसे पता चला कि मुरारी लाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परिजनों को इस बारे में समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई। जिसकी वेल्डिंग की दुकान में मुरारी लाल काम करता था, उसने पुलिस को यह बयान दिया है कि उसने वेल्डिंग का काम तीन माह पहले ही छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कभी भी जहर नहीं खा सकता है। उधर, हटली चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मृतक के कपड़े और अन्य सामान उसके मोबाइल सहित कब्जे में ले लिया है। साथ ही मकान मालिक और उससे संबंधित सभी लोगों के कॉल डिटेल सहित सारी सामग्री जब्त कर ली है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि पुलिस ने उनको गहन जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed