फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   13 new BJP divisional presidents appointed in Mandi

Mandi News: संगठनात्मक जिला मंडी में भाजपा के 13 नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त

Thu, 19 Dec 2024 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Dec 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
13 new BJP divisional presidents appointed in Mandi
भाजपा चुनाव चिह्न।
मंडी। भाजपा संगठनात्मक जिला मंडी के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 13 मंडलों को नए मंडलाध्यक्ष मिल गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि मंगलवार को मंडी संगठनात्मक जिला के पांचों विस क्षेत्रों में सर्वसम्मति से संगठन पर्व के तहत यह प्रक्रिया संपन्न हुई। पहले इन विस क्षेत्रों में केवल पांच मंडल थे, लेकिन इस बार संगठन को और मजबूत करने के लिए नए मंडलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई दीं। जिलाध्यक्ष निहाल चंद ने बताया नए मंडल बनने से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजपा के सभी नव निर्वाचित मंडलाध्यक्ष संगठन की मजबूती के लिए दिनरात कार्यकर्ताओं के संग काम करेंगे।
विज्ञापन

सराज विस क्षेत्र के थुनाग मंडल से किशोर कुमार, बालीचौकी से मुकेश कुमार और जंजैहली में भीमा राम भीष्म को मंडलाध्यक्ष की कमान मिली है। द्रंग विस क्षेत्र में पधर से इंदर सिंह, द्रंग से राजू ठाकुर, सनौर से मेहर चंद और बल्ह विस क्षेत्र के नेरचौक से कुलदीप ठाकुर, बल्ह से राजेंद्र राणा भाजपा मंडल के अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विस क्षेत्र से कोटली से मेघ सिंह, मंडी से राहुल सेन और जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र के चौंतड़ा से प्रवीण कुमार, जोगिंद्रनगर से संजय शर्मा और लड़भडोल से लखविंदर सिंह लक्की को मंडलाध्यक्ष की कमान मिली है। जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित मंडलाध्यक्ष संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed