फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1250 families and 700 planted fruit trees in the ward, took up the responsibility of maintaining them.

Mandi News: वार्ड में 1250 परिवार 700 ने रौपे फलदार पौधे, देखरेख की उठाई जिम्मेदारी

Tue, 27 Aug 2024 06:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 27 Aug 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
1250 families and 700 planted fruit trees in the ward, took up the responsibility of maintaining them.
नेला वार्ड में फलदार पौधों से लोगों की आमदनी बढ़ाने को लेकर नई पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए नगर निगम के वार्ड नेला में इन दिनों ग्रामीण पौधरोपण में जुटे हुए हैं। कुल 1250 परिवारों में 700 परिवार इस बरसात में फलदार पौधा घर के आगे रोप चुके हैं। इसी साल हर घर में फलदार पौधा लगाने की ग्रामीणों ने ठानी है। पौधे की देखरेख रोज कर सकें, इसके लिए घर के पास लगाया जा रहा है। जाफा, वेस्टिन, नींबू और संतरे के पौधे को तरजीह दी जा रही है ताकि आने वाले समय में वार्ड के लोग अपनी आमदनी भी बढ़ा सकें। खास बात है कि पौधरोपण में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आई हैं। फलदार पौधे उद्यान विभाग से लिए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी वार्ड में 200 पौधे लगाए गए थे। नेला के वार्ड राजेंद्र मोहन बताते हैं कि हर वर्ष आग और अन्य वजहों से पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए इस बार हर घर में पौधा लगाने का फैसला लिया था। महिलाएं, बच्चे पौधरोपण को आगे आ रहे हैं। आगे सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed