{"_id":"5cdeeafabdec2207657b97e1","slug":"121558113018-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक कूड़े से खाद बनाएगी नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक कूड़े से खाद बनाएगी नगर परिषद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर में घरों से निकलने वाले जैविक कूड़े की खाद बनाने की कवायद तेज हो गई है। डंपिंग साइट बिंद्रावणी में खाद निर्माण के लिए जैविक कूड़े को एकत्रित करने के लिए गड्ढे का निर्माण शुरू हो गया है। नगर परिषद यहां 15 गड्ढे बनाएगी। इसमें शहर के जैविक कूड़े को दबाया जाएगा। इससे डंपिंग साइट में कूड़े-कचरे के ढेर नहीं लगेंगे।
जैविक कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। प्लास्टिक और अन्य कूड़े से ईंटें बनाई जाएंगी। इसके अलावा नगर परिषद मंडी शहर के अन्य स्थानों में भी कंपोस्ट तैयार करने की मुहिम शुरू कर रही है। सरकारी स्कूलों में भी मिड-डे मील के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का निर्णय लिया गया है। आईटीआई, कॉलेज, अस्पताल और अन्य सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी पिट (एक प्रकार का गड्ढा) बनाने की योजना तैयार की जा रही है। संस्थानों से निकलने वाले गीला कूड़ा, फूलों की क्यारियों से निकलने वाली पत्तियां और अन्य खाद्य पदार्थो को इन पिटों में डालकर खाद तैयार की जाएगी। इससे संस्थानों में लगे फूलों व पौधों को लाभ मिलेगा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि डंपिंग साइट में पिट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थान पर 15 पिट बनाए जाएंगे। शहर से डंपिंग साइट जाने वाला गीला कचरा इन पिटों में डाला जाएगा और खाद तैयार की जाएगी।
.............
टारना पार्क में भी बनेंगे पिट
नगर परिषद मंडी की ओर से टारना मंदिर के पार्क में भी पत्तियों और वेस्ट मैटीरियल के लिए पिट तैयार किया जाएगा। इसमें पार्क में पेड़ पौधों की पत्तियों व अन्य अवशिष्ट को इकट्ठा कर खाद तैयार होगी। नगर परिषद की ओर से इंदिरा मार्केट में दो पिट बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
0000