फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में आंधी और बारिश से ठहरा, जनजीवन, दिन में हो गया अंधेरा

मंडी में आंधी और बारिश से ठहरा, जनजीवन, दिन में हो गया अंधेरा

Fri, 17 May 2019 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
मंडी में आंधी और बारिश से ठहरा, जनजीवन, दिन में हो गया अंधेरा
मंडी/धर्मपुर। तेज आंधी और बारिश से जिला मंडी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शुक्रवार दोपहरबाद करीब तीन बजे से बारिश का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इससे दिन में ही अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ ही जोरदार बारिश के बीच गलियां और बाजार सुनसान हो गए। इस दौरान पोलिंग पार्टियों को भी रवानगी में परेशानी हुई। वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ी। कई स्थानों पर गेहूं की कटाई चली हुई है, बारिश से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा। धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, नगवाईं आदि क्षेत्रों में भी बारिश ने लोगों को खूब परेशानी में डाला।
विज्ञापन

मंडी शहर में करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश से स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छुट्टी का समय होने के चलते अभिभावकों को अपने बच्चों को घर तक पहुंचाने में जद्दोजहद करते हुए देखा गया। बाजार में पहुंची मंजू, लता, अंजना, मधु आदि ने बताया कि बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। उधर, सुंदरनगर, नेरचौक, बलद्वाड़ा क्षेत्रों में भी तेज आंधी और जोरदार बारिश हुई है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed