{"_id":"5b8d6cfb42c792766f1bc8af","slug":"121535995131-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर- डे को काला दिवस के रूप में मनाएंगे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर- डे को काला दिवस के रूप में मनाएंगे अध्यापक
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगा। पांच सितंबर को सभी अध्यापक अपनी-अपनी पाठशालाओं में काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। संघ ने इस बाबत शिक्षा सचिव, निदेशक उच्च शिक्षा और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को भी अवगत करवा दिया है। संघ के जिला मंडी के प्रधान अश्वनी गुलेरिया, महासचिव तिलक नायक और वित्त सचिव राज कुमार ने बैठक के बाद यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर गिरने के लिए अध्यापकों पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। खराब रिजल्ट पर अध्यापकों की वेतनवृद्धि रोकी जा रही है। इसके तहत विभाग ने 38 प्रवक्ताओं की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश 27 अगस्त को जारी किए हैं। यह आदेश सरासर गलत एवं अन्यायपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने 30 जून तक सभी 48 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने इनको मानने के बजाय 25 फीसदी से कम रिजल्ट वाले प्रवक्ताओं की वेतनवृद्धि ही रोक दी। यह अध्यापकों के हितों पर कुठाराघात है। चेताया कि यदि इस सांकेतिक विरोध से सरकार न जागी और अध्यापकों के हितों पर कुठाराघात होता रहा तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा की जाएगी। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
...
बैठक में ये रहे मौजूद
बल्ह खंड प्रधान हर्ष ठाकुर, चच्योट एक और दो के प्रधान चुरू राम, प्रधान देव राज शर्मा, चौंतड़ा 1 के प्रधान सुनील कटोच, चौंतड़ा 2 के प्रधान भागमल, धर्मपुर 1 के प्रधान राजिंदर सिंह बरारी, धर्मपुर 2 के प्रधान अनिल शर्मा, द्रंग 1 के प्रधान कमल किशोर, द्रंग 2 के प्रधान भीम सिंह ठाकुर, गोपालपुर 1 के प्रधान महिंदर शर्मा, गोपालपुर 2 के प्रधान सुरिंदर सिंह, करसोग 1 के मुनीश शर्मा, करसोग 2 के धर्मेंद्र कुमार, साइगलू के संजीव ठाकुर, सदर 1 के प्रकाश चंद शर्मा, सदर 2 के लालमन यादव, सराज 1 के भारत भूषण, सराज 2 के सुरेश कुमार, सुंदरनगर 1 के डॉ. राकेश शर्मा, सुंदरनगर 2 के प्रधान दिनेश सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।