{"_id":"5b2f99194f1c1b603c8b5395","slug":"121529846041-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विक्रय केंद्रों में नहीं मिल रही दवाइयां, बाजार में लुट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विक्रय केंद्रों में नहीं मिल रही दवाइयां, बाजार में लुट रहे किसान
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के किसानों को कृषि विक्रय केंद्रों में खरपतवार नाशक दवाइयां न मिलने से बाजार में लुटना पड़ रहा है। यहां दोगुने दाम पर दवाइयां मिल रही हैं। बल्ह के किसान कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में मक्की और धान की खरपतवार नाशक दवाइयों के लिए चक्कर काट रहे हैं पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं। जिससे किसानों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
हालात यह हैं कि कृषि की बेहतर उपज के लिए किसान विभाग के केंद्रों में दवाइयों के टोटे के कारण बाजार से महंगे दामों से दवाइयां खरीद कर रहे हैं। कृषि विभाग के पास दवाइयां न होने पर बाजार में दुकानदारों ने इन दवाइयों के रेट बढ़ा दिए हैं। दुकानदार खूब चांदी कूट रहे हैं। बल्ह में धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। कृषि विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। बल्ह क्षेत्र के किसानों दुनी चंद, लालमन, राम सिंह, दयाराम, जय राम, रोशन, दलीप, जानकी देवी ने विभाग पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
जल्द केंद्रों को सप्लाई करेंगे दवा : विभाग
कृषि विभाग मंडी के उपनिदेशक रूप लाल चौहान ने बताया कि खरपतवार नाशक दवाइयों की डिमांड को विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। सप्लाई मिलते ही कृषि विक्रय केंद्रों को सप्लाई दी जाएगी।