फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मधुर शहनाई से सराबोर हुए पधर, देव मिलन के गवाह बने हजारों लोग

मधुर शहनाई से सराबोर हुए पधर, देव मिलन के गवाह बने हजारों लोग

Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मधुर शहनाई से सराबोर हुए पधर, देव मिलन के गवाह बने हजारों लोग
पधर (मंडी)। जिलास्तरीय किसान मेला पधर का रविवार को भव्य आगाज हो गया है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर शहनाई की गूंज से सराबोर जलेब में क्षेत्र के 23 देवी-देवताओं ने शिरकत की। मेले में देव मिलन से पधर देवमय हो गया। हजारों लोग मेले में देव मिलन का गवाह बने।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधायक जवाहर ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले बड़ादेव सूत्रधारी ब्रम्हा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद क्रमवार सभी मेहमान देवताओं की पूजा अर्चना की। जोगिंद्रनगर मेले में देव सूत्रधारी ब्रम्हा का तीसरा स्थान है। देवता जलेब की अगुवाई बड़ादेव सूत्रधारी ब्रम्हा ने की। देवता की जलेब में क्षेत्र के आराध्य देव सूत्रधारी ब्रह्मा सहित, देव गहरी सियून, देव माहूंनाग फागनी, देव अग्नि पाताल कुन्नू, देव गहरी गरलोग, माता जालपा सरौन, पाईंदल ऋषि डोलरा, माता चामुंडा द्रंग, देव पाईंदल शिलग, माता भद्राकाली पधर, देवी जालपा बसेहड़, देवी नवदुर्गा बसेहड़, देव पाईंदल बसेहड़, देव काली नारायण, माता चतुर्भुजा पाली, माता कामाख्या बाडी, देव शंकर कुन्न, माता संतोषी सनेड, माता नैना द्रंग, माता कोयला द्रंग, माता नौणी पुंदल, देव जुगडु डलाह आदि कुल 23 देवी-देवता इस बार शोभा यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed