फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   उद्यान प्रसार केंद्र के खुलने का नहीं कोई समय

उद्यान प्रसार केंद्र के खुलने का नहीं कोई समय

Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
उद्यान प्रसार केंद्र के खुलने का नहीं कोई समय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। उद्यान प्रसार केंद्र के कर्मचारियों की मनमानी के कारण किसानों और बागबानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय किसानों और बागवानों का कहना है कि ेंद्र के खुलने और बंद होने का कोई समय नहीं है। लोग जब भी यहां आते हैं तो या तो यहां पर ताला लटका होता है या फिर अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलते हैं। इससे किसानों को कृषि संबंधी अपने कार्यों को निपटाने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को भी करीब 3 बजे तक तालाबंदी के चलते दर्जनों बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बागवानों ने बताया कि वे प्रसार केंद्र में दवाएं और पौधों के बारे में जानकारी लेने आए थे, लेकिन प्रसार केंद्र बंद होने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। सिराज के दूरदराज थाची, सोमनाचन और थाटा इत्यादि इलाकों के बागवान प्रसार केंद्र की इस तरह की मनमानी से निराश दिखे। ग्राम पंचायत खलवाहण के भूमेराम ने बताया कि उन्हें सेब की प्रूनिंग के लिए कैंची खरीदनी थी, लेकिन कार्यालय में तालाबंदी होने के कारण उन्हें कैंची नहीं मिल पाई। स्थानीय निवासी दूला सिंह ने बताया कि बालीचौकी में स्थित प्रसार केंद्र में न तो बागवानों को दवाएं मिलती हैं और न ही बागवानी से संबंधित औजार। बागवानों का कहना है कि केंद्र में कुछ महीनों से अव्यवस्था का आलम है और कार्यालय के खुलने और बंद होने का भी कोई समय तय नहीं है। अमूमन ये कार्यालय 11 बजे के आसपास ही खुलता है। स्थानीय बागवान, जिला परिषद सदस्य और सिराज फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के महासचिव संतराम का कहना है कि उनके ध्यान में भी लोगों ने अव्यवस्था को लाया है, जिसके चलते प्रसार केंद्र में तैनात प्रसार अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र के खुलने के समय को लेकर मंडी स्थित उद्यान उपनिदेशक को भी मौखिक रूप से सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई गंभीर कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। दूसरी ओर बालीचौकी पंचायत के उपप्रधान और भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा ने प्रसार केंद्र के इन क्रियाकलापों में सुधार लाने को कहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रसार केंद्र में कार्यरत प्रसार अधिकारी के डेपुटेशन पर अन्यंत्र सेवाएं देने का मामला भी उठा था, जिस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए दिसंबर 2017 से उक्त अधिकारी को बालीचौकी में सेवाएं देने के आदेश दिए थे। उधर, डॉ. अमर प्रकाश कपूर उपनिदेशक उद्यान मंडी ने बताया कि प्रसार केंद्र के बंद होने की जानकारी नहीं है। संबंधित कर्मियों से इसके बारे में पूछा जाएगा। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed