{"_id":"5a17019d4f1c1b69678bd8c1","slug":"121511457181-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को न्योता दे रही सकोडी पुल की टूटी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को न्योता दे रही सकोडी पुल की टूटी रेलिंग
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर परिषद कार्यालय के समीप सकोडी खड्ड के पुल की टूटी हुई रेलिंग हादसों को न्योता दे रही है। यह रेलिंग कई दिनों से टूटी हई है। इसे ठीक करने के लिए आज तक किसी ने भी जहमत नहीं उठाई है। पूरा दिन इस पुल से छोटे वाहनों और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो साल पहले किसी वाहन के टकराने से इस पुल की रेलिंग टूट गई थी, लेकिन आज तक यह वैसी की वैसी ही है। इस रास्ते से अस्पताल को जाने के लिए बहुत कम समय लगता है इसलिए इस पुल की अहमियत बहुत बढ़ जाती है। दिन रात लोग शहर से अस्पताल तक जाने में इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। लेकिन, इसकी टूटी रेलिंग से हमेशा गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस रेलिंग को शीघ्र ठीक करने की मांग उठाई है। क्षेत्र के बाशिंदों में जीवन, लेखराज, अमित, कार्तिक, रमन आदि ने बताया कि वह अक्सर इस पुल से दोपहिया वाहनों से गुजरते हैं। रात के समय हमेशा डर रहता है कि कहीं संतुलन न बिगड़ जाए और हादसा हो जाए। इसलिए इस रेलिंग को ठीक करना बेहद जरूरी है। इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि रेलिंग को शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन