सत्य साईं के जन्मदिन पर मंत्रोच्चारण करेंगे मंडी के होनहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर(मंडी)। सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर वेद मंत्र उच्चारण के लिए डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दस छात्रों का चयन हुआ है। इसके लिए विद्यार्थी आंध्र प्रदेश के पुटापर्थी सत्य साईं बाबा के मंदिर में पहुंच गए हैं। बच्चे शास्त्री कमलेश शर्मा की अगुवाई में गए हैं। बच्चों में शुभम शर्मा, कुंगा तेजिन, अनिश डोगरा, आशीष शर्मा, दिनेश कुमार, जतिन शर्मा, आदित्य सेन, आदर्श सकलानी, विकास भंडारी व मुनीष कुमार शामिल हैं। सत्य साईं का जन्मदिन 23 नवंबर को है। इसमें पूरे देश से वेद उच्चारण के लिए हजारों विद्वान शामिल होते हैं। इस बार 50 हजार से ज्यादा वेद के ज्ञाता मंत्रों का उच्चारण करेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी करेंगे।