{"_id":"66dee5a079a76c12e3092bff","slug":"12-feet-long-python-found-in-baroti-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135256-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के बरोटी में मिला 12 फीट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के बरोटी में मिला 12 फीट लंबा अजगर
Mon, 09 Sep 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका पर पहुंच किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत वन मंडल के कांगू वन परिक्षेत्र के बरोटी गांव में सोमवार सुबह रिहायशी इलाके में एक घर के साथ दीवार के पास करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार बरोटी गांव में रिहायशी इलाके में एक मकान की दीवार के पास सुबह करीब 11 बजे लोगों ने अजगर को बैठे हुए देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन परिक्षेत्र कांगू की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन मंडल अधिकारी सुकेत राकेश कटोच ने बताया रिहायशी इलाके में पाया गया अजगर करीब 12 फीट लंबा और 50 किलोग्राम वजनी है। यह अजगर वन संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए अजगर को जंगल में उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।