{"_id":"8b00ad753e15fe33edd7f2392f2c3d0b","slug":"12-bags-of-goverment-cement-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में सड़क का काम छोड़ 12 बैग सरकारी सीमेंट के उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में सड़क का काम छोड़ 12 बैग सरकारी सीमेंट के उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चैलचौक
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मौवीसेरी छपराहण सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में संलिप्त एक व्यक्ति पर लोनिवि के ठेकेदार ने 15 हजार रुपये हड़पने और 12 बैग सरकारी सीमेंट के चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कटवांडी निवासी सरकारी ठेकेदार विश्वनाथ की शिकायत पर लोट गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी ठेकेदार विश्वनाथ ने जून 2015 में मौवीसेरी छपराहण सड़क का निर्माण कार्य लोनिवि से लिया। जिसके बाद विश्वनाथ ने यह काम आगे लोट गांव के एक व्यक्ति को दे दिया।
विज्ञापन
इसके उपरांत लोट गांव के व्यक्ति को एडवांस में ठेकेदार विश्वनाथ ने 15 हजार रुपये काम करवाने के लिए दिए। मगर उक्त व्यक्ति ने ठेकेदार विश्वनाथ से लिया काम बीच में छोड़ दिया और लेबर के पैसे भी नहीं दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने सरकारी सीमेंट के 12 बैग भी उड़ा लिए। जिसको ठेकेदार विश्वनाथ को विभाग के पास जमा करवाना पड़ा।
विज्ञापन
बार-बार उक्त व्यक्ति को ठेकेदार विश्वनाथ ने सूचित किया मगर उसने ठेकेदार की एक न सुनी। जिसके बाद ठेकेदार ने पुलिस में उक्त व्यक्ति के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया। गोहर थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।