{"_id":"5c97b53bbdec221468051d18","slug":"11553446203-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉफ मैराथन में अनीश, तमन्ना रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉफ मैराथन में अनीश, तमन्ना रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर रविवार को लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की थीम को लेकर हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ लोक निर्माण विश्राम गृह से मेला कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया। इस मौके पर अंडर-40 आयु वर्ग में 4.5 किलोमीटर दौड़ में महिला वर्ग में तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था ने दूसरा और मंजुला ने तीसरा स्थान हासिल किया। सात सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में गंगा, अंजना, ज्योति, कुसमा, नेहा, आरती और प्रेरणा शामिल रहे। अंडर-14 लड़कों के वर्ग में रोहित प्रथम, आदित्य दूसरे, अजय तीसरे स्थान पर रहे। मुकेश, मनदीप सोढी, जितेश, देवांश, ध्रुव और शिवम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरुष वर्ग अंडर-40 में 8.5 किलोमीटर दौड़ में अनीश चंदेल प्रथम, रमेश कुमार द्वितीय और नागेंद्र पाल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग में लेखराज प्रथम, अमर सिंह द्वितीय और ओम प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सिटीजन महिला वर्ग में जमना प्रथम, अंजुबाला सोढी दूसरे और ज्योति सोढी तीसरे स्थान पर रहीं। परमा राम चौधरी को विशेष तौर पर वेटरन पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता प्रतिभागियों को डॉ. अमित कुमार ने नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर डीएसपी तरनजीत सिंह, प्रोफेसर अनिल गुलेरिया, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह, कमलकांत, बीएस सेन, दिव्या प्रकाश, राजकुमार वर्मा, नरेश वर्मा, सुनील सेन, सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को डॉ. अमित कुमार ने नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर डीएसपी तरनजीत सिंह, प्रोफेसर अनिल गुलेरिया, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह, कमलकांत, बीएस सेन, दिव्या प्रकाश, राजकुमार वर्मा, नरेश वर्मा, सुनील सेन, सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन