फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बंदरों और कुत्तों की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

बंदरों और कुत्तों की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

Sat, 09 Feb 2019 10:02 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
बंदरों और कुत्तों की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। नगर परिषद ने शहर में बरसों से चली आ रही बंदरों और कुत्तों की समस्या से एक माह यानी शिवरात्रि से पहले निजात दिलवाने का दावा किया है। वहीं, करीब छह माह से बिना ईओ के चली रही मंडी नगर परिषद को जल्द ही ईओ मिलने वाला है। ईओ के पद संभालते ही शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं, महोत्सव से पहले शहर में 250 लाइटें लगाने की भी योजना है। अभी तक एसडीएम सदर मदन कुमार के पास ईओ का अतिरिक्त कार्यभार है।
नप परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने वीरवार देर शाम आयोजित प्रेस वार्ता में दावा किया कि शिवरात्रि से पहले कुत्तों और बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए इनकी नसबंदी की जाएगी। इसके लिए वन विभाग और पशुपालन विभाग के साथ बात हो चुकी है और दोनों विभाग जल्द इस कार्य के लिए जुट जाएंगे। शहर में इस समय बंदरों और कुत्तों का आतंक इस कद्र है कि शहरवासी इस समस्या से सबसे अधिक सताए हुए हैं। नगर परिषद के कर्मचारी दोनों विभागों के साथ मिलकर इन लावारिस जानवरों को पकड़कर इनकी नसबंदी करवाएंगे।
विज्ञापन

सभी वार्डों में आउटसोर्स होगी सफाई व्यवस्था
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने में कुछ वार्डों को आउटसोर्स करने के बेहतर परिणाम निकले हैं। इसलिए अब शहर के सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था को जल्द ही आउटसोर्स किया जाएगा। भविष्य में शहरी आजीविका केंद्र (सीएलसी) के माध्यम से इन वार्डों की सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल की उपलब्धियां गिनाईं
नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने एक साल की उपलब्धियों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला और दावा किया कि एक साल के दौरान उन्होंने पूरे शहर में चहुंमुखी विकास करवाया है। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद नीलम शर्मा, निर्मला, उर्मिला, हेमलता, बंशी, विशाल सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed