फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सौ मीटर दौड़ में गगनदीप, रीता देवी अव्वल

सौ मीटर दौड़ में गगनदीप, रीता देवी अव्वल

Thu, 20 Dec 2018 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में गगनदीप, रीता देवी अव्वल
मंडी। राजकीय महाविद्यालय कोटली में वीरवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा ने किया। खेल प्रभारी बलदेव वर्मा की अगुवाई में आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में गगनदीप प्रथम, कमल किशोर द्वितीय और सुनील दत्त तृतीय रहे। वहीं लड़कियों में रीता देवी प्रथम, ममता द्वितीय और भुवनेश्वरी तीसेर स्थान पर रही। लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में गगन दीप प्रथम, कमल किशोर द्वितीय और योगराज तृतीय, लड़कियों में रीता देवी प्रथम, ममता द्वितीय और भुवनेश्वरी तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में लड़कों में कमल किशोर प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और पुष्पराज तृतीय रहे। लंबी कूद में लड़कों में अजय कुमार प्रथम, अजय जंवाल द्वितीय और कमल किशोर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में रीता देवी प्रथम, भुवनेश्वरी द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रही। भाला फेंक में लड़कों के वर्ग में अजय प्रथम, कमल किशोर द्वितीय, योगराज तृतीय और लड़कियों में भुवनेश्वरी प्रथम, रीता देवी द्वितीय और ममता तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक लड़कों में योगराज प्रथम, कमल किशोर द्वितीय और अंकुश तृतीय जबकि लड़कियों में मलिका प्रथम, रीता देवी द्वितीय और भुवनेश्वरी तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. ललिता चौहान, अंजली परमार, भूपिंद्र कुमार, प्रो. डुमेश कुमार सहित शारीरिक शिक्षक लेखराज और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed